{"_id":"581360de4f1c1bcf75bc553c","slug":"fight-between-lg-and-delhi-women-commission-contract-employee-salary-stooped","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलजी और महिला आयोग की लड़ाई में महिला हेल्पलाइन के कांट्रेक्ट कर्मियों का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलजी और महिला आयोग की लड़ाई में महिला हेल्पलाइन के कांट्रेक्ट कर्मियों का वेतन रुका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग और उपराज्यपाल कार्यालय में कांट्रेक्ट कर्मियों का वेतन जारी न करने पर ठन गई है। आयोग का कहना है कि उपराज्यपाल द्वारा तैनात मैंबर सेक्रेटरी ने कांट्रेक्ट कर्मियों का दो महीने से वेतन जारी नहीं किया है। इसके चलते 181 महिला हेल्पलाइन, मोबाइल हेल्पलाइन, रेप क्राइसीस सेल में ताला लग जाएगा।
विज्ञापन
आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, 181 महिला हेल्पलाइन, मोबाइल हेल्पलाइन, रेप क्राइसीस सेल में तैनात कांट्रेक्ट कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। सरकार के अधीन मैंबर सेक्रेटरी अलका दीवान ने कांट्रेक्ट कर्मियों का वेतन जारी करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
मैंबर सेक्रटरी की पिछले दिनों उपराज्यपाल नजीब जंग ने तैनाती की थी। दिवाली के मौके पर जब लोग अपने परिवारों संग खुशियों के त्योहार को मना रहे होंगे, ऐसे में इन कांट्रेक्ट कर्मियों के पास पैसे नहीं होंगे।
विज्ञापन
आयोग का आरोप है कि मैंबर सेक्रेटरी की तैनाती दिल्ली महिला आयोग के नियमों के तहत नहीं हुई है। सात अक्तूबर 2016 को नई मैंबर सेक्रेटरी की तैनाती हुई थी। उन्होंने आते ही वेतन जारी करने की फाइल को रोक दिया।