फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fifty thousand to be fine for polluting yamuna river

यमुना में गंदगी डाली तो 50 हजार का जुर्माना

Thu, 12 Mar 2015 12:46 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
fifty thousand to be fine for polluting yamuna river

यमुना में गंदगी डाली तो 50 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन
यही नहीं अगर नदी में पूजन सामग्री फेंकते पकड़े गए तो 5 हजार का जुर्माना लगेगा।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अब यमुना की सफाई को लेकर सख्ती बरतने वाला है। डीडीए की योजना के मुताबिक, नदी पर बने सभी पुलों और उसके तट पर पेट्रोलिंग टीम तैनात होगी, जो चौबीस घंटे निगरानी करेगी।

इसके साथ ही जल्द ही यमुना के घाटों और उस पर बने पुलों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों को एक कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जहां से गंदगी फैलाने वाले वाहनों पर नजर रखी जाएगी।

गंगा की तरह हो यमुना की सफाई: हेमा मालिनी

fifty thousand to be fine for polluting yamuna river

नदी किनारों पर एक क्विक एक्शन टीम की तैनाती होगी। जो लगातार पेट्रोलिंग करती रहेगी। डीडीए उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार ने बताया कि यमुना की सफाई के लिए योजना तैयार कर ली गई है।

पूजा सामग्री के लिए जगह-जगह डीडीए की तरफ से कंटेनर लगाए जाएंगे। जिसमें से प्रदूषण फैलाने वाली सामग्री को छांट लिया जाएगा।


ब्रज क्षेत्र के समस्याओं को लोकसभा में उठाते हुए मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि सरकार गंगा की तरह यमुना की सफाई पर भी जोर दे। यमुना के प्रदूषित जल से ब्रज क्षेत्र के लोगों को ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed