फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fifty seven years old lady gave birth to two babies

57 साल की उम्र में दिया दो बच्चियों को जन्म, दोनों पूरी तरह स्वस्थ

Fri, 08 Dec 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Dec 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
fifty seven years old lady gave birth to two babies
twins - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया आयाम बना है। पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में 57 साल की एक महिला ने दो बच्चों का जन्म दिया। चिकित्सकों ने डिलीवरी के लिए सर्जरी का सहारा लिया।

विज्ञापन

 

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, दोनों बच्चियां पूरी तरह से स्वस्थ और किसी भी तरह के खतरे से बाहर हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रामावती (बदला नाम) दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका अभी तक कोई बच्चा नहीं था।

विज्ञापन


हालांकि, 2009 में वह एक बार गर्भवती हुई थीं, लेकिन उम्र ज्यादा होने व स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से उनका गर्भपात हो गया था। एक डॉक्टर ने बताया कि करीब 9 महीने पहले महिला ने एक बार फिर गर्भवती होने पर अग्रसेन अस्पताल से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव सर्जरी से कराया गया

fifty seven years old lady gave birth to two babies
सांकेत‌िक च‌ित्र

मामला पेचीदा होने पर डॉक्टर वीणा गुप्ता, डॉ. मनु गुप्ता और डॉ. सोनिया अग्रवाल की निगरानी में महिला का इलाज शुरू हुआ। हर कदम पर चिकित्सकों ने काफी ऐहतियात बरती।

उम्र ज्यादा होने से डॉक्टरों को काफी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन आखिरकार बृहस्पतिवार को महिला मां बन गई। रामावती ने दो स्वस्थ बच्चियों को जन्म दिया।
 

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रसव सर्जरी से कराया गया। फिलहाल जच्चा व बच्चा स्वस्थ हैं। एक बच्ची का वजन 2.16 व दूसरी का 1.44 किग्रा है। मां को भी कोई दिक्कत नहीं है। 57 वर्षीय महिला को मातृत्व सुख मिला। अस्पताल के चेयरमैन सुशील गुप्ता ने कहा कि अस्पताल के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने डॉक्टरों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed