फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fetal test busted in ultrasound center located in Dwarka

जाल बिछाकर पकड़ा: द्वारका में लिंग भ्रूण जांच का खुलासा, डॉक्टर समेत तीन दलाल गिरफ्तार, दो फरार

Tue, 19 Sep 2023 01:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Sep 2023 01:39 AM IST
सार

पुलिस ने एक चिकित्सक समेत चार दलाल के खिलाफ पीसीपीएनडीटी व आईपीसी और एमटीपी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। चिकित्सक और तीन दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Fetal test busted in ultrasound center located in Dwarka
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

झज्जर स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने दिल्ली के द्वारका स्थित सरस अल्ट्रासाउंड सेंटर में लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है। टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के डॉक्टर से पूछताछ की। पीएनडीटी रिकॉर्ड में काफी अनियमितता पाई गई। टीम अशोक क्लीनिक नजफगढ़ भी गई। टीम को छानबीन के दौरान क्लीनिक से गर्भपात करने की दवाइयां भी मिलीं, जिनको जब्त किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने एक चिकित्सक समेत चार दलाल के खिलाफ पीसीपीएनडीटी व आईपीसी और एमटीपी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। चिकित्सक और तीन दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें डॉक्टर अनुज मिश्रा, दलाल अशोक, कमलेश, अनिल, कुमंत खान शामिल हैं।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला दलाल बहादुरगढ़ निवासी कुमंत खान जिले की गर्भवती महिलाओं को दिल्ली ले जाकर उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच करवाती है। कुमंत खान का मोबाइल नंबर भी दिया गया। सूचना की जांच के लिए डॉक्टर संदीप कुमार, डॉक्टर हर्षदीप, डाक्टर कनुप्रिया, डॉ. रवि गोदारा व विनोद (एस.ए.) की टीम तैयार की। टीम ने एक गर्भवती महिला को प्रलोभन ग्राहक (डिकॉय) और एक पुरुष डिकॉय को नकली पति बनाया। टीम के कहने पर डिकॉय ने दलाल कुमंत खान से फोन पर लिंग जांच की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार रुपये में सौदा किया और 16 सितंबर 2023 को डिकॉय महिला और उसके पति को बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर आने के लिए कहा, लेकिन बाद में उस दिन की बजाय जांच रविवार को होने की बात कहते हुए बताया कि रविवार को नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर कमलेश उर्फ पिंकी उर्फ सीमा नाम की एक महिला मिलेगी, वह उसकी लिंग जांच करवाएगी। कुमंत खान ने डिकॉय को महिला दलाल कमलेश का मोबाइल नंबर भी दिया। टीम 17 सितंबर को डिकॉय नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पहुंची और दलाल कमलेश को फोन किया। थोड़ी देर बाद दलाल कमलेश मेट्रो स्टेशन आ गई और डिकॉय के साथ गाड़ी में बैठ गई और गाड़ी को मित्राऊं गांव ले जाने को कहा।

फिर मित्राऊ गांव से अनिल उर्फ पप्पू नाम का एक और दलाल गाड़ी में बैठ गया। वो गाड़ी को अशोक क्लीनिक धरमपुरा नजफगढ़ ले गए। जहां एक अन्य दलाल डॉक्टर अशोक (बीईएमएस) मौजूद था। दलाल अशोक, कमलेश व अनिल ने डिकॉय से 50 हजार रुपये लिए। कुछ देर बाद दलाल डॉक्टर अशोक ने कमलेश और अनिल को अपने क्लीनिक पर बैठा दिया और और खुद डिकॉय की गाड़ी में बैठ गया और द्वारका ले जाने के लिए बोला।

दिल्ली पीएनडीटी टीम भी साथ हो गई
इसी बीच पीएनडीटी टीम झज्जर ने दिल्ली पीएनडीटी टीम से संपर्क किया और अपनी लोकेशन बताई। फिर दोनों टीम ने डिकॉय की गाड़ी का पीछा किया। दलाल अशोक डिकॉय को सरस अल्ट्रासाउंड सेंटर द्वारका दिल्ली ले गया और वहां डॉक्टर अनुज मिश्रा ने डिकॉय का अल्ट्रासाउंड किया। बाहर आकर दलाल अशोक ने डिकॉय को गर्भ में लड़की होने की जानकारी दी तभी टीम ने दलाल अशोक को पकड़ लिया और अल्ट्रासाउंड सेंटर में आकर डॉक्टर अनुज मिश्रा से पूछताछ की और रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान पीएनडीटी रिकार्ड में काफी अनियमितता पाई गई।

नजफगढ़ क्लीनिक से दलाल कमलेश को पकड़ा, एक हुआ फरार
टीम वापिस अशोक क्लीनिक नजफगढ़ आई। वहां पर दलाल कमलेश क्लीनिक पर ही बैठी थी। टीम ने दलाल कमलेश को पकड़ लिया और कमलेश की तलाशी के दौरान उससे 23500 रुपये की बरामदगी की। दलाल कमलेश ने टीम को बताया कि दलाल अनिल 26500 रुपये लेकर टीम के आने से पहले ही अपने गांव चला गया है। टीम को छानबीन के दौरान अशोक क्लीनिक से गर्भपात करने की दवाइयां भी मिलीं जिनको जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed