{"_id":"5e3f5d9d8ebc3ee5e44fbbf1","slug":"female-students-molested-in-gargi-college-fest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्गी कॉलेज के फेस्ट में छात्राओं से छेड़छाड़, घटना सोशल मीडिया पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्गी कॉलेज के फेस्ट में छात्राओं से छेड़छाड़, घटना सोशल मीडिया पर
Sun, 09 Feb 2020 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
गार्गी कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में 6 फ़रवरी की रात को वार्षिक फेस्ट में हुड़दंगियों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की थी। कॉलेज की एक छात्रा ने उस रात हुई पूरी वारदात को शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह ट्वीट देर शाम वायरल होने लगे।
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि 6 फरवरी को फेस्ट के अंतिम दिन कुछ हुड़दंगी दीवार फांदकर कॉलेज परिसर के अंदर आ गए। इनमें कुछ अधेड़ भी थे। फेस्ट में रात को गायक जुबिन नौटियाल का शो था। इसके लिए छात्राओं को सीमित पास ही बांटे गए थे।
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि कॉलेज परिसर में घुसने वाले हुड़दंगियों में से कई नशे में थे। इन लोगों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की। कुछ ने मेट्रो स्टेशन तक उनका पीछा भी किया। इतनी भीड़ होने के कारण कई छात्राओं को घुटन भी होने लगी।
विज्ञापन
इधर, जैमर लगे होने के कारण उनके मोबाइल पर नेटवर्क नहीं आया और वे एसएमएस और व्हाट्स ऐप नहीं कर पाईं। छात्रा ने ट्वीट में कहा कि कॉलेज के सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में असफल रहे। हम अपने ही कॉलेज में सुरक्षित महसूस नहीं कर पाईं। कॉलेज प्रशासन घटना की जिम्मेदारी ले।