{"_id":"71dc9af3a956462eb3a4555b7752dc05","slug":"female-professor-s-home-glued-relieving-letter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रोफेसर के घर चिपका दिया रिलीविंग लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रोफेसर के घर चिपका दिया रिलीविंग लेटर
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 17 Jun 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफर के बीस दिन बाद भी असिस्टेंट प्रोफेसर ने रिलीविंग लेटर नहीं लिया है। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन ने रिलीविंग लेटर बुधवार को घर पर चस्पा करवा दिया। दरअसल, सेक्टर-39 स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज की एक असिस्टेंट प्रोफेसर का ट्रांसफर उत्तर प्रदेश शासन ने 20 मई को कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद कॉलेज ने 27 मई को उन्हें रिलीव कर दिया। लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर रिलीविंग लेटर नहीं ले रही हैं। कई बार उनके घर पर संपर्क किया गया लेकिन वहां पर नहीं होने की बात कही गई।
विज्ञापन
ऐसे में कॉलेज प्रबंधन ने रिलिविंग लेटर 20 दिन बाद बुधवार को सेक्टर-27 स्थित घर पर चस्पा करवा दिया। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रमाकांत ने दोपहर में इसे चस्पा किया।
विज्ञापन
इसके संबंध में प्रो. आरके गुप्ता ने बताया कि तमाम प्रयासों के बाद भी रिलीविंग लेटर नहीं लेने पर उसे अंत में घर पर चस्पा करवाया गया है। हालांकि माना जा रहा है कि दबादला भी प्रिंसिपल के साथ हुए विवाद के चलते ही किया है। जिसमें शिक्षिका ने प्रिंसिपल पर रेप करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।