फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female police staffs learning self defence techniques with Gurugram police

गुरुग्राम पुलिस और यूथ पाठशाला फाउंडेशन की शिविर में महिला पुलिसकर्मी सीख रही हैं आत्मरक्षा के गुर

Wed, 21 Aug 2019 03:41 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 21 Aug 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Female police staffs learning self defence techniques with Gurugram police
‘स्त्री सुरक्षा’ प्रशिक्षण शिविर - फोटो : अमर उजाला

गुरूग्राम पुलिस और यूथ पाठशाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार से ‘स्त्री सुरक्षा’ को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का आयोजन गुरुग्राम के पुलिस लाइन में कई बड़े पदाधिकारियों के साथ किया गया। शिविर में 50 महिला पुलिस कर्मियों को योग्य प्रशिक्षकों के द्वारा आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है। सोमवार से शुरू हुआ यह शिविर शनिवार तक चलेगा।

विज्ञापन


शिविर में आई महिलाओं को संबोधित करते हुए पंजाब की पहली महिला नेवी अधिकारी रहीं अधिवक्ता प्रीती मोहन ने कहा कि आज समाज में स्त्री सुरक्षा को लेकर अलग-अलग विमर्श चल रहे हैं, लेकिन जब तक महिलाएं खुद को मानसिक और शारीरिक रुप से सशक्त नहीं बनाएंगी तब-तक बदलाव नहीं लाया जा सकता है। इस तरह के प्रशिक्षण का होना इस दिशा में सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन


शिविर की आयोजक प्रियंका भरद्वाज ने बताया कि समाजसेवी संगठन यूथ पाठशाला फाउंडेशन द्वारा देश भर में जगह-जगह स्त्री सुरक्षा को लेकर इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में इस बार हरियाणा पुलिस के सहयोग से गुरुग्राम में यह पांच दिवसीय शिविर आयोजित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इस शिविर में जिन प्रशिक्षकों द्वारा महिला पुलिस कर्मियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही हैं वो भारत की सर्वोच्च सुरक्षा एजेंसी एसपीजी को भी प्रशिक्षण दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed