विमान के टॉयलेट में भ्रूण मिलने का मामला: मृत पैदा हुआ था 7 माह का बच्चा, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफाल से वाया गुवाहाटी दिल्ली आ रहे एयर एशिया एयरलाइंस के विमान के टॉयलेट में भ्रूण (सात महीने का बच्चा) मिलने के मामले में आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही ताइक्वांडो खिलाड़ी को कैंप में शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया जाने से रोक दिया है।
हालांकि, खिलाड़ी की खुद कैंप में भाग लेने के लिए तबीयत ठीक नहीं है। पुलिस ने महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी के परिजनों को सूचना दे दी है। दूसरी तरफ, ताइक्वांडो महिला खिलाड़ी ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम से पता लगा कि उसे सात महीने मृत बच्चा ही पैदा हुआ था।
आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि ताइक्वांडो महिला खिलाड़ी के खिलाफ आईपीसी की धारा 318(सूचना नहीं देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने गर्भपात होने की सूचना विमान के क्रू मेंबर या अन्य किसी एजेंसी को नहीं दी थी। उसने टॉयलेट में भ्रूण को टिश्यू पेपर से ढक दिया था। बाद में पूछताछ में उसने विमान के टॉयलेट में गर्भपात होने की बात स्वीकार कर ली थी।
टॉयलेट में भ्रूण को टिश्यू पेपर से ढक दिया
डीसीपी ने बताया कि भ्रूण का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हो गया। पोस्टमार्टम से पता चला है कि भ्रूण करीब सात महीने का है और महिला खिलाड़ी को मृत बच्चा ही पैदा हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। पुलिस महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी के परिजनों को सूचना दे दी थी और वह बृहस्पतिवार सुबह ही दिल्ली पहुंच गए थे।
दूसरी तरफ ताइक्वांडो महिला खिलाडी ने मेडिकल जांच कराने से इंकार कर दिया। हालांकि खिलाड़ी ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। महिला खिलाड़ी ने पुलिस को बताया कि उसके बॉयफ्रेंड से शारीरिक संबंध थे। डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि महिला खिलाड़ी को कैंप में भागने के लिए साउथ कोरिया जाने से रोक दिया गया है।
पुलिस को जांच में उसकी जरूरत पड़ेगी। इस कारण से विदेश नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि अन्य पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला खिलाड़ी की तबीयत भी ठीक नहीं है, इस कारण वह कैंप में भाग लेने फिलहाल दक्षिण कोरिया नहीं जा रही है।