फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fear of death due to suffocation and eatingc

डाबड़ी का मामला: दम घुटने और दूषित खाना खाने से मौत की आशंका, दो दिन पहले हुई थी तीनों की मौत

Mon, 05 Feb 2024 03:19 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 03:19 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने आशंका जताई है कि तीनों के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। ऐसे में आशंका है कि इनकी दम घुटने या फिर दूषित खाना खाने से मौत हुई है। 

विज्ञापन
Fear of death due to suffocation and eatingc
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डाबड़ी इलाके में एक मकान में दो भाइयों और उनके घरेलू सहायक की मौत के कारणों पर संशय अब भी बरकरार है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इनकी मौत दो दिन पहले ही हो गई थी और तीनों के शव सड़ने शुरू हो गए थे। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने आशंका जताई है कि तीनों के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। ऐसे में आशंका है कि इनकी दम घुटने या फिर दूषित खाना खाने से मौत हुई है। हालांकि पुलिस को कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इनके मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। तीनों शवों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन

शनिवार शाम 6.35 बजे पुलिस को डाबड़ी के सीतापुरी इलाके में एक मकान में तीन लोगों के अचेत पड़े होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में गई। जहां तीन लोग मृत अवस्था में पड़े थे। उनके शव सड़ने शुरु हो गए थे। इस वजह से खून दरवाजे से बाहर बह रहा था। कमरे में गैस का सिलिंडर खुला हुआ था। पास ही खाना पड़ा था। जांच में उनके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। 

मृतकों की पहचान अमित, उसके भाई सोनू और उनके घरेलू सहायक यादराम उर्फ बब्बन के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मूलत: बरेली यूपी निवासी अमित इलाके में रेहड़ी पर छोले भटूरे बेचता था। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि तीनों के शव सड़ी-गली अवस्था में मिले हैं। आशंका है कि दो दिन पहले ही दम घुटने या फिर दूषित खाना खाने से मौत हुई है।  

पंद्रह दिन पहले छोटे भाई को बुलाया था
सोनू को पता नहीं था कि मौत उसे दिल्ली खींचकर ले आई है। पंद्रह दिन पहले ही अधिक काम का दबाव होने के कारण अमित ने उसे काम में हाथ बंटाने के लिए सोनीपत से दिल्ली बुलाया था। अमित के बड़े भाई राजन राजपूत ने बताया कि उनका परिवार मूलत: बरेली के भुता गांव का रहने वाला है। परिवार में पिता आशाराम, मां मुसा देवी और एक बहन लक्ष्मी है। लक्ष्मी अपने परिवार के साथ सोनीपत में रहती है। सोनू अपनी बहन के साथ ही रहता था। 

विज्ञापन

राजन ने बताया कि अमित एक साल से रेहड़ी पर छोले भटूरे बेच रहा था। पहले वह द्वारका सेक्टर 21 के मार्केट में रेहड़ी लगाता था। एक माह पहले ही वह द्वारका मोड़ पर रेहड़ी लगाना शुरू किया था और पास ही कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। कई साल से साथ रहने वाला घरेलू सहायक बब्बन उसके साथ ही रहता था। राजन ने बताया कि काम का दवाब बढ़ने से अमित ने 15 दिन पहले ही काम में हाथ बंटाने के लिए अपने छोटे भाई सोनू को अपने पास बुला लिया था। उसने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 11 बजे उनकी अमित से फोन पर बात हुई थी। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed