फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fb friend of England fraud 36 lakh rupees by retired bank official

रिटायर्ड बैंक अधिकारी को फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, विदेशी महिला ने ऐसे उड़ा लिए 36 लाख

Sun, 30 Sep 2018 06:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 30 Sep 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
Fb friend of England fraud 36 lakh rupees by retired bank official
demo pic

रिटायर्ड बैंक अधिकारी को झांसे में लेकर इंग्लैंड की फेसबुक दोस्त ने करीब 36 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को जब ठगी की एहसास हुआ तो उसने पुलिस को शिकायत दी। डीएलएफ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिल्वर ऑक्स अपार्टमेंट निवासी बलराज सिंह बैंक से सेवानिवृत्त हैं। उनकी कुछ समय पहले फेसबुक के जरिये इंग्लैंड की जैनी एंडरसन से दोस्ती हुई थी। जैनी ने खुद को लंदन में गहनों के शोरूम का मालिक बताया और जल्द ही भारत आने की बात कही थी। जैनी ने उन्हें बताया था कि वह अपनी सारी संपत्ति लेकर 30 मई को भारत आ रही है और उसी के साथ रहेगी।

विज्ञापन

30 मई को जैनी ने उन्हें फोन कर बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई है, लेकिन कस्टम अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है। उनके पास 34 हजार पाउंड के कोई सत्यापित पेपर नहीं हैं। इस पर जैनी ने उसकी बात कस्टम अधिकारी पूजा से भी करवाई। 

जैनी को छोड़ने की एवज में उन्होंने करीब 36 लाख रुपये लिए। इसके बाद जैनी ने उसे एक कार्ड भेजा, जिसके जरिये रोज 2 लाख रुपये निकालकर अपनी राशि वापस लेने को कहा। जब पीड़ित ने कार्ड से रुपये निकालने का प्रयास किया, तो वह कार्ड फर्जी पाया गया। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। डीएलएफ फेज-1 थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed