Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fatty liver becomes cancer Successful treatment without surgery patient did not drink alcohol and not obese

फैटी लिवर बना कैंसर: बिना सर्जरी हुआ सफल इलाज, हैरानी की बात मरीज नहीं पीता था शराब; न था मोटापे का शिकार

Thu, 12 Feb 2026 06:55 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Feb 2026 06:55 PM IST
सार

मरीज की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ओपन सर्जरी के बजाय ट्रांसआर्टेरियल कीमोएम्बोलाइजेशन (टीएसीई) नामक नॉन-सर्जिकल प्रक्रिया अपनाई। इस तकनीक में खून की नसों के जरिए सीधे ट्यूमर तक दवा पहुंचाई जाती है और उसकी खून की सप्लाई बंद कर दी जाती है। 

विज्ञापन
Fatty liver becomes cancer Successful treatment without surgery patient did not drink alcohol and not obese
फैटी लिवर बना कैंसर - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने 72 वर्षीय एक बुजुर्ग मरीज के लिवर कैंसर का इलाज बिना सर्जरी के सफलतापूर्वक किया। खास बात यह रही कि मरीज सर्जरी और जनरल एनेस्थीसिया के लिए फिट नहीं था, फिर भी एक ही मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया से उसका इलाज कर दिया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

 लीवर में था 8 सेंटीमीटर का ट्यूमर
श्रीनगर निवासी मरीज को शुरुआती स्टेज का लिवर कैंसर (हेपैटोसेलुलर कार्सिनोमा) था। उनके लीवर में करीब 8 सेंटीमीटर का ट्यूमर पाया गया था। साथ ही, लीवर सिरोसिस भी काफी बढ़ चुका था। डॉक्टरों के अनुसार, यह कैंसर लंबे समय से चली आ रही फैटी लिवर बीमारी के कारण हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से हुआ कैंसर
हैरानी की बात यह है कि मरीज न तो शराब पीता था, न ही उसे वायरल हेपेटाइटिस था और न ही वह मोटापे का शिकार था। डॉक्टरों का कहना है कि अस्वस्थ खानपान, जंक फूड और तैलीय भोजन की आदतों के कारण धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंचा, जो आगे चलकर कैंसर में बदल गया।

विज्ञापन

दो साल से थी पेशाब की गंभीर समस्या
मरीज की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ओपन सर्जरी के बजाय ट्रांसआर्टेरियल कीमोएम्बोलाइजेशन (टीएसीई) नामक नॉन-सर्जिकल प्रक्रिया अपनाई। इस तकनीक में खून की नसों के जरिए सीधे ट्यूमर तक दवा पहुंचाई जाती है और उसकी खून की सप्लाई बंद कर दी जाती है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि मरीज पिछले दो वर्षों से बढ़े हुए प्रोस्टेट के कारण पेशाब की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। चूंकि मरीज एक ही प्रक्रिया सहन कर सकता था, इसलिए डॉक्टरों ने टीएसीई के बाद प्रोस्टेटिक आर्टरी एम्बोलाइजेशन भी किया। यह भी एक नॉन-सर्जिकल प्रक्रिया है, जिससे बढ़े हुए प्रोस्टेट की खून की सप्लाई कम कर उसे सिकोड़ दिया जाता है। यह संयुक्त प्रक्रिया करीब तीन घंटे चली। मरीज को 23 दिसंबर 2025 को अस्पताल में भर्ती किया गया था और इलाज के तीन दिन बाद उन्हें स्वस्थ हालत में छुट्टी दे दी गई।

फैटी लीवर को न करें नजरअंदाज
रेडियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अभय कपूर ने बताया कि फैटी लिवर को अक्सर हल्के में लिया जाता है, लेकिन समय पर ध्यान न देने पर यह सिरोसिस और कैंसर में बदल सकता है। उन्होंने बताया कि आधुनिक, इमेज-गाइडेड और मिनिमली इनवेसिव तकनीकें ऐसे हाई-रिस्क मरीजों के लिए सुरक्षित विकल्प साबित हो रही हैं। वहीं, मरीज ने कहा कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि फैटी लिवर कैंसर में बदल सकता है। बिना सर्जरी के हुए इस इलाज से उन्हें नई जिंदगी मिली है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि फैटी लिवर को नजरअंदाज न करें और समय-समय पर जांच कराते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed