{"_id":"6a6b6f96272168b23908d9b4","slug":"father-turns-into-vehicle-thief-to-take-children-for-a-car-ride-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148379-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बच्चों को कार से घुमाने के लिए पिता बना वाहन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बच्चों को कार से घुमाने के लिए पिता बना वाहन चोर
विज्ञापन
-मोती नगर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच कर आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी ने बुक करवाकर कैब को लेकर हुआ रफूचक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बच्चों की कार की चाहत को पूरा करने के लिए एक शख्स ने कैब में चल रहे हुंडई एक्सेंट कार की चुरा ली। कैब को बुक करने के बाद आरोपी विनय हांडा करोलबाग से एक मोबाइल खरीदा और फिर दुकान में सिम देखने के बहाने चालक को भेजकर कार लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने कैब बुक करने वाले मोबाइल नंबर और सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को तिलक नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने कार को पेंट कर दिया था और उसपर से नंबर प्लेट हटा दिया था। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 25 जुलाई को मोती नगर थाने में रैपिडो में चलने वाली हुंडई एक्सेंट कार चोरी होने का मामला दर्ज किया गया। जिसमें बताया गया कि कैब बुक कराने वाला सवारी ही कार लेकर भागा है। थाना प्रभारी सुनील कुमार के देखरेख टीम ने कार बुक करने वाले नंबर और घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने विकासपुरी के रहने वाले 46 साल के विनय हांडा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की गई कार बरामद कर ली। पुलिस ने देखा कि आरोपी ने पुलिस से बचने और वाहन की पहचान छिपाने के लिए कार का पेंट करवा दिया था और उसका नंबर प्लेट भी हटा दी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके बच्चे लगातार कार की मांग कर रहे थे।