{"_id":"5b4d632b4f1c1b3d748b5558","slug":"fashion-designer-died-in-road-accident-after-his","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई बाइक तो सिर से हेलमेट उतरकर गिरा दूर, फैशन डिजाइनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई बाइक तो सिर से हेलमेट उतरकर गिरा दूर, फैशन डिजाइनर की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 17 Jul 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-14 के पास डिवाइडर से बाइक टकराने से फैशन डिजाइनर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सेक्टर-49 में बरौला कट के पास कार अनियंत्रित हो गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सेक्टर-20 पुलिस ने बताया कि सेक्टर-14 के पास बाइक मूलत: शहाजहांपुर निवासी विवेक सक्सेना (32) नोएडा की एक निजी कंपनी में फैशन डिजाइनर के रूप में कार्य करता था। वह दिल्ली में रहता था और रविवार की रात को नोएडा से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
उसकी बाइक सेक्टर-14 के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उसके सिर से हेलमेट उतरकर दूर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मगर, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सेक्टर-49 में बरौला कट के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार में सवार अजय, विरेंद्र, सुखवीर और लाला घायल हो गए। हालांकि आसपास के लोगों ने कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दी गई।