Kisan Andolan Live: किसान यूनियन ने स्वीकारा सरकार के बातचीत का प्रस्ताव, 29 दिसंबर को बैठक
दिल्ली की कई सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन आज 32वां दिन है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन सभी बेनतीजा रहीं है। सरकार के वार्ता के नए प्रस्ताव पर किसान संगठन आज फैसला ले सकते हैं। किसान संगठनों ने शुक्रवार को भी इस पर विचार किया था। सरकार को उम्मीद है कि दो-तीन दिनों में किसानों के साथ बातचीत शुरू हो सकती है, यहां पढ़ें किसान आंदोलन से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
लाइव अपडेट
किसानों ने बनाया 'सरकार रूपी रावण'
शनिवार को किसानों ने अनूठे अंदाज में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर एक किसान रावण की वेशभूषा में पहुंचा। इसे सरकार रूपी रावण का नाम दिया गया था।सिंघु बॉर्डर पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, हम लोग सावधान हैंः दिल्ली पुलिस कमिश्नर
दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस. एन. श्रीवास्तव शनिवार शाम किसान आंदोलन के चलते सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। हम लोग सावधान हैं। स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा बल पर्याप्त है।
कृषि कानूनों के विरोध में हनुमान बेनीवाल ने तोड़ा एनडीए से नाता
केंद्र सरकार कृषि बिलों को वापिस न लेने पर अड़ी हुई है। ये तीनों बिल किसानों के खिलाफ हैं इसीलिए मैंने एनडीए छोड़ दी है, परन्तु कांग्रेस के साथ किसी प्रकार का गठबंधन नहीं करूंगा : हनुमान बेनीवाल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख
I have left the NDA (National Democratic Alliance) in protest against the three farm laws. These laws are anti-farmer. I have left NDA but won't forge alliance with Congress: Rashtriya Loktantrik Party chief Hanuman Beniwal pic.twitter.com/luToWGTwa7
— ANI (@ANI) December 26, 2020
पंजाब और हरियाणा में टोल प्लाजा स्थायी रूप से खुले रहेंगेः दर्शन पाल
क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में टोल प्लाजा स्थायी रूप से खुले रहेंगे। 30 दिसंबर को हम सिंघु बॉर्डर से एक ट्रैक्टर मार्च का आयोजन करेंगे।Toll plazas in Punjab and Haryana will remain permanently open. On 30th December we will organize a tractor march from Singhu border: Darshan Pal, President of Krantikari Kisan Union#FarmLaws pic.twitter.com/lGbCbatQpU
— ANI (@ANI) December 26, 2020
सांसद हनुमान बेनीवाल को किसानों ने अपने मंच पर आने से रोका
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने किया सिंघु बॉर्डर का दौरा
दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने शनिवार को सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) का दौरा किया। यहां किसान कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं।
Delhi Police Commissioner SN Shrivastava visits Singhu (Delhi-Haryana border) where farmers' protest against the Centre's #FarmLaws entered 31st day today. pic.twitter.com/OQfiOypI5P
— ANI (@ANI) December 26, 2020