Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fines totaling 842,000 rupees imposed on 21 electricity thieves in 14 days

Charkhi Dadri News: बिजली निगम ने लाइनलोस कम करने व चोरी पर अंकुश लगाने के लिए कसा शिकंजा

Sun, 15 Nov 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fines totaling 842,000 rupees imposed on 21 electricity thieves in 14 days
चरखी दादरी। बिजली निगम ने लाइनलोस कम करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मीटर के लोड की जांच शुरू की गई है। रिकॉर्ड में लोड कम व धरातल पर ज्यादा मिलने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। डिफॉल्टर के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

मानसून सीजन के दौरान निगम का यह अभियान धीमा पड़ गया था। हाल ही में शहर में 21 बिजली चोरों पर आठ लाख 42 हजार जुर्माना लगाया गया है। निगम की तीन टीमें शहर में 24 घंटे सक्रिय हैं। इस समय शहर में लाइनलोस 20 से नीचे बना हुआ है। बिजली लाइनलोस से निगम को घाटा झेलना पड़ता है। लाइनलोस कम करने के लिए निगम शहर में 50 के बजाय 80 व 100 एमएम की मोटे तार लगा रहा है। शहर में हैं करीब 20 हजार बिजली उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन

सर्दियों में आमतौर पर बिजली की खपत बढ़ने के साथ चोरी के मामले भी बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए निगम ने जिले के सभी छह डिवीजन में विशेष टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है। अक्तूबर माह में इन टीमों ने बिजली चोरी के 35 मामले पकड़े हैं, इन आरोपियों पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। अब नवंबर के 14 दिनों में ही 21 मामले चोरी के पकड़े हैं। इन चोरों पर आठ लाख 42 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम आपूर्ति में सुधार की दिशा में भी लगातार कर रहा है। शहर में 33 केवीए क्षमता का नया पॉवर सब स्टेशन भी बनाया गया है। गांवों में भी बिजली की क्षमता बढ़ाई गई है। निगम की टीमें बिजली चोरी रोकने और नियमित बिजली बिल भुगतान सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। बिजली चोरी से निगम को आर्थिक नुकसान होता है और इसका असर ईमानदारी से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है। इसी कारण चोरी के मामलों में सख्ती बरती जा रही है। डिफॉल्टर की ओर से बिल नहीं जमा करवाने की वजह से कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।

जिले के सभी छह डिवीजन में टीमें बिजली चोरी की आशंका वाले क्षेत्रों में जांच कर रही हैं। संदिग्ध कनेक्शनों की जांच के साथ मौके पर बिजली के उपयोग और मीटर की स्थिति भी देखी जा रही है। चोरी मिलने पर मौके से सबूत के तौर पर फोटो भी लिए जाते हैं। बिजली चोरी पकड़े जाने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाता है।

शहर व गांवों में मोटी केबल लगाई गई हैं ताकि बिजली की लाइनों से सीधे चोरी न हो सके। इसके अलावा घरों के बिजली मीटरों को अंदर से हटाकर बिजली के खंभों पर लगाया गया है। इससे मीटर में छेड़छाड़ की संभावना कम हुई है। निगम की टीमें घरों, दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर रही हैं।


निगम लाइनलोस कम करने की दिशा में सक्रियता से काम कर रहा है। बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। निगम अधिकारियों उपभोक्ताओं से अपील है कि वे नियमित रूप से बिजली जमा करवाएं।-- एसडीओ आशीष सोढ़ी, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed