Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Devotees express displeasure over 'aastha kund' (ritual pool) built along a drain

Delhi NCR News: नाले किनारे बने आस्था कुंड से श्रद्धालुओं में नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
शिव विहार में प्रशासन ने नाले के पास तैयार कराया था छठ घाट
विज्ञापन

दुर्गंध और पूजा स्थल की स्थिति से असंतुष्ट लोगों ने क्षेत्र में खुद तैयार किया दूसरा स्थान
चिराग गुप्ता।
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिव विहार में छठ पूजा के लिए प्रशासन की ओर से नाले किनारे आस्था कुंड तैयार कराया गया लेकिन इसकी जगह और आसपास की स्थिति को लेकर कुछ श्रद्धालुओं में नाराजगी देखने को मिली। नाले से उठती दुर्गंध और पूजा स्थल के माहौल से असंतुष्ट कुछ श्रद्धालुओं ने प्रशासन की ओर से बनाए गए घाट के बजाय दूसरा स्थान चुना। क्षेत्र के कुछ लोगों ने मिलकर अलग से पूजा स्थल तैयार कर उसमें पूजा की। श्रद्धालुओं ने इसी स्थान पर छठी मैया की पूजा और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
वर्जन

पूजा स्थल की पवित्रता जरूरी है। छठ आस्था और पवित्रता का पर्व है। ऐसे में पूजा स्थल के पास नाला और उससे उठती दुर्गंध श्रद्धालुओं को परेशान करती है। प्रशासन को घाट बनाते समय जगह का विशेष ध्यान रखना चाहिए था। -ममता देवी, शिव विहार
विज्ञापन


हम पूरे साल छठ का इंतजार करते हैं। चार दिन तक कठिन नियमों के साथ व्रत करते हैं। ऐसे में पूजा के समय दुर्गंध के बीच खड़ा होना मुश्किल है। इसलिए मजबूरी में दूसरी जगह पूजा करने का फैसला किया था।-शीतल झा, शिव विहार
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई के बिना घाट का क्या फायदा। केवल कुंड बनवा देने से व्यवस्था पूरी नहीं होती। उसके आस-पास सफाई, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर माहौल भी होना चाहिए था। प्रशासन को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए था। -श्रेया, शिव विहार


इस बार लोगों ने मिलकर दूसरी जगह व्यवस्था कर ली, लेकिन आगे प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए था। गंदगी और दुर्गंध के बीच पूजा नहीं की जाती। ऐसे में पूजा घाट बनाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि घाट के आस-पास सफाई व्यवस्था का भी ध्यान देना चाहिए था। -चंचल चौधरी, शिव विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article