{"_id":"57cd910d4f1c1b2556317294","slug":"farmer-came-to-panchayat-nin-bhatta-parsol","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर भट्टा पारसौल में किसानों ने की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर भट्टा पारसौल में किसानों ने की पंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
sdf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय द्वारा भट्टा पारसौल के 40 किसानों के गिरफ्तारी वारंट जारी होने के मामले को लेकर सोमवार को किसानों की पंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि मंगलवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मुकदमे वापस करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि 7 मई 2011 को जमीन अधिग्रहण के मुद्दे को लेकर पुलिस प्रशासन और किसानों के बीच संघर्ष हुआ था। इसमें दो किसान और दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में अब भी करीब 400 किसानों पर हत्या, लूट और आगजनी समेत 9 गंभीर मुकदमे चल रहे हैं। सीबीसीआईडी रिपोर्ट ने किसानों को दोषी मानकर न्यायालय में चार्जशीट पेश की है।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को न्यायालय ने 40 किसानों की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। इसके विरोध में सोमवार को भट्टा पारसौल, आच्छेपुर और सक्का गांव के सैकड़ों किसानों ने पंचायत की।