फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabads abhishek bhardwaj gets work in bollywood

फरीदाबाद के अभिषेक को मिली बॉलीवुड में एंट्री

Mon, 24 Mar 2014 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 24 Mar 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
faridabads abhishek bhardwaj gets work in bollywood

फरीदाबाद जिले का एक युवा चेहरा जल्द ही फिल्मी पर्दे पर दिखाई देगा। नहर पार चिढ़सी गांव के रहने वाले अभिषेक भारद्वाज का आदित्य वर्मा की फिल्म ‘प्यार की राहों में’ के लिए चयन किया गया है।

विज्ञापन


फिल्म के एक पार्ट की शूटिंग मुंबई में हो चुकी है। दूसरे पार्ट की शूटिंग जून में शुरू होगी। फिल्म में अभिषेक के अलावा धर्मेेंद्र व रजा मुराद भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन


अभिषेक ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि फिल्म लव स्टोरी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि जाति व धर्म से ऊपर उठकर प्यार करने वालों के रास्ते में कितनी अड़चनें आती हैं, लेकिन अंत में प्यार अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि वह फिल्म में सेकेंड लीड हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। अभिषेक इससे पहले मंडी हाउस में कई थियेटर शो भी कर चुके हैं, लेकिन पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए उनका चयन किया गया है।


गांव से बॉलीवुड तक के सफर के बारे में उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही एक्टिंग का शौक रखते हैं। हालांकि उनके घर में किसी का दूर-दूर तक फिल्मों से कोई नाता नहीं है, लेकिन अपने संघर्ष के दम पर वह बॉलीवुड में मुकाम हासिल करने में जुटे हैं। अभिषेक के पिता दीनदयाल किसान हैं। दीनदयाल ने बताया कि उनका बेटा एक दिन बॉलीवुड में बड़ा सितारा बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed