{"_id":"73d5f5e7efb8fdc1beca7b15a65b3e36","slug":"faridabadi-player-will-learn-badminton-for-national-championship-from-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन सीखने हैदराबाद जाएंगे फरीदाबादी खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन सीखने हैदराबाद जाएंगे फरीदाबादी खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 11 May 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद जिले के खिलाड़ी बैडमिंटन के गुर सीखने के लिए हैदराबाद जाएंगे। जहां पर वह अंतरराष्ट्रीय कोच मोहम्मद आरिफ की अकादमी में बैडमिंटन के गुर सीखेंगे।
विज्ञापन
अक्तूबर में नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसमें जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे। बेहतर तैयारी के लिए उन्हें हैदराबाद भेजा रहा है। जिले के कई खिलाड़ियों ने राज्य व जोन स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
इसलिए नेशनल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के पदक जीतने की उम्मीद है। बैडमिंटन एसोसिएशन के मुताबिक खिलाड़ियों को बैडमिंटन की कोचिंग देने के लिए उन्होंने हाल में ही कैंप का आयोजन किया था।
विज्ञापन
जिसमें कोचिंग के लिए राष्ट्रीय कोच गोबरधन रेड्डी व मोहम्मद आरिफ को बुलाया गया था। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव संजय सपरा ने बताया कि किन खिलाड़ियों को हैदराबाद भेजा जाएगा।
उनके नाम अभी फाइनल नहीं किए गए हैं। लेकिन उन्हीं खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिनके नेशनल प्रतियोगिता में खेलने की उम्मीद है।
सोमवार को खिलाड़ियों के नाम की सूची फाइनल कर दी जाएगी। खिलाड़ियों का पूरा खर्च एसोसिएशन द्वारा उठाया जाएगा।