{"_id":"69d2afe8eefd2640700d9dd4","slug":"youths-cheated-by-pretending-to-be-acquaintances-faridabad-news-c-24-1-pal1006-123062-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: परिचित बताकर युवकों से 2.74 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: परिचित बताकर युवकों से 2.74 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दो मामलों में ठगों ने खुद को परिचित बताकर युवकों से यूपीआई के माध्यम से कुल 2,74,200 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में देवेंद्र निवासी पलवल के साथ 10 मार्च 2026 को सुबह करीब 6:58 बजे ठगी की वारदात हुई। शिकायत के अनुसार आरोपी ने खुद को परिचित बताकर देवेंद्र को अपने झांसे में लिया और यूपीआई के जरिए उसके खाते से 1 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। रकम कटने का पता चलते ही पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे मामले में जोगिंदर सिंह को 5 मार्च 2026 को सुबह करीब 7:26 बजे साइबर ठगों ने निशाना बनाया। आरोपी ने परिचित बनकर विश्वास जीता और यूपीआई के माध्यम से 1 लाख 74 हजार 200 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का एहसास होने पर जोगिंदर सिंह ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।