फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth who was beaten by Bittu arrested, supporters celebrating birthday

Faridabad News: बिट्टू से पिटने वाला युवक गिरफ्तार, समर्थक मना रहे जन्मदिन

Thu, 04 Apr 2024 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Youth who was beaten by Bittu arrested, supporters celebrating birthday
- सोशल मीडिया पर उठ रही बिट्टू की सुरक्षा वापस लेने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नूंह दंगे के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी द्वारा पीटे गए छेड़छाड़ के आरोपी मजदूर श्याम को सारन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मजदूर पर पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। बिट्टू सहित अन्य पर मारपीट करने सहित कई धाराओं में केस दर्ज दर्ज हैं।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सोशल मीडिया पर बिट्टू और उसके साथियों का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें नूंह दंगों का आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक मजदूर को डंडे से बेरहमी से पीट रहा है। बिट्टू की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी मजदूर को बचाने की बजाय सिगरेट पीता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सारन थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर बिट्टू सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मजदूर के खिलाफ भी नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोप है वह बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ के आरोपी मजदूर श्याम को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ, आरोपी बिट्टू के समर्थक उसका जन्मदिन मना रहे थे। टीम बिट्टू बजरंगी के नाम से सोशल मीडिया पर वेदराम वाटिका के पास सोनिया चौक पर बिट्टू के जन्मदिन का कार्यक्रम भी रखा गया था। हालांकि, पुलिस दावा कर रही है कि उन्हें बिट्टू नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उठी सुरक्षा हटाने की मांग
घटना के बाद से पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी को बिट्टू की सुरक्षा से हटा दिया है। बिट्टू की सुरक्षा के नाम पर कोई दूसरा पुलिसकर्मी दिया जाएगा या नहीं इस बारे में पुलिस अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। इधर सोशल मीडिया पर बिट्टू की पुलिस सुरक्षा हटाने की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी साथ होने के कारण बिट्टू दबंगई दिखाता है। बिट्टू के भाई महेश पांचाल की मौत के बाद उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, जिसके बाद से उसे एक पुलिसकर्मी दिया गया था।
मुसलमान समझकर की थी युवक की पिटाई
संजय एंक्लेव स्थित बाबा मंडी निवासी श्याम ने पर्वतिया कॉलोनी चौकी में शिकायत दी कि वह वह विनोद नाम व्यक्ति के मकान में किराएदार के रूप में रहता है। एक अप्रैल को घर के पास रहने वाली एक बच्ची को चॉकलेट दिलाने ले जा रहा था। कुछ लोगों ने उसे गलत समझकर पकड़ लिया और बिट्टू बजरंगी के पास ले गए। आरोप है उसे मुसलमान समझकर बिट्टू बजरंगी व अन्य ने बिना कुछ पूछे पीटना शुरू कर दिया। उसके हाथ पैर व सिर में कई जगह चोटें आईं। इस दौरान वहां एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था, लेकिन वह तमाशबीन बना देखता रहा।



वर्जन
बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी श्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिट्टू बजरंगी व वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवकों की तलाश की जा रही है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संग्राम दहिया, थाना सारन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed