Hindi News
›
Delhi NCR
›
Faridabad News
›
Youth's bike collided with tree, two killed, one injured, returning from marriage ceremony
{"_id":"6201588fd55d1b282435f3f4","slug":"youth-s-bike-collided-with-tree-two-killed-one-injured-returning-from-marriage-ceremony-faridabad-news-noi631025048","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत एक घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत एक घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth's bike collided with tree, two killed, one injured, returning from marriage ceremony
Link Copied
बल्लभगढ़। रविवार को गांव छांयसा से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकरा गई। घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना छांयसा प्रभारी कुलदीप ने बताया कि सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित राजीव कॉलोनी निवासी कृष्ण (24), मनीष (21) और गौरव (16 ) अपने दोस्त छांयसा निवासी सोहनपाल की भतीजी की शादी में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में घरोड़ा मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। तीनों युवक एक गड्ढे में जा गिरे। सुबह किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि तीन लड़के गड्ढे में पडे़ हैं। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने कृष्ण और मनीष को मृत घोषित कर दिया। गौरव का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।