{"_id":"677ad3f2b69154f14509b5a7","slug":"youth-power-will-play-an-important-role-in-realizing-the-dream-of-developed-india-vipul-goyal-faridabad-news-c-24-1-gr11004-111056-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवा शक्ति निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका : विपुल गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवा शक्ति निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका : विपुल गोयल
विज्ञापन
राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के समापन पर बिखेरी हरियाणा की सांस्कृतिक छटा, हुआ पुरस्कार वितरण
समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व चेक देकर किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। प्रदेश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय व नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि 2047 का भारत युवाओं के कंधों पर चलने वाला विकसित भारत होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। युवाओं से अपील है कि भारत देश को विकसित बनाने में जी जान लगा दें और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने आप को उसी प्रकार ढालने का कार्य करें। मंत्री विपुल गोयल रविवार को दूधौला स्थित श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में प्रदेश भर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान सभी विजेता टीमों व कलाकारों को मंत्री विपुल गोयल व खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम द्वारा सम्मानित किया गया। मंत्री गोयल ने कहा कि बंचारी पलवल जिले का एक ऐतिहासिक गांव है। यहां के ढोल-नगाड़े बड़ी जगहों पर प्रसिद्ध है। बंचारी के नगाड़ों के लिए श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में कोर्स चलाया जाए, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे हमारे युवाओं सहित हमारी संस्कृति को विश्व में प्रसिद्धि प्राप्त होगी। विजेता टीम आगामी 12 जनवरी को दिल्ली के मंडप स्टेडियम में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर लैफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक डॉ. विवेक अग्रवाल, अतिरिक्त निदेशक संजीव शर्मा, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भगत सिंह, आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य इंद्राज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
समूह नृत्य रेवाड़ी व समूह गायन में फतेहाबाद की टीम रही प्रथम
तीन दिवसीय युवा महोत्सव में प्रदेश भर के एक हजार से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के जरिये जमकर हरियाणवी सांस्कृतिक छटा बिखेरी। हरियाणवी गीतों की प्रस्तुति का दर्शनों ने जमकर लुत्फ उठाया। समूह सांस्कृतिक नृत्य रेवाड़ी की टीम में शामिल सिमरन, हेमलता, संयोगिता, मुस्कान, एकता, अंशुल, अंजली, विधि, पिंकी, गीता को प्रथम स्थान मिला। सिरसा की टीम में शामिल अनिषा, रेणु, नेहा, यशिका, पलक, पूजा, सोनाली, खुशी, हितेष, सरिता, कमल, नितेष और विवेक द्वितीय व कैथल टीम में शामिल रिद्धिमा गिरधर, लतिका, राखी, खुशी चावला, गुंजन, प्रगति, तृप्ती, कोमल टांक, दिव्या गुप्ता, सीमा, विनित कुमार व दीपक को तृतीय स्थान मिला। समूह गायन में फतेहाबाद टीम के कलाकार दीपक, विनोद, नरेंद्र, सुशील, सुमित, पारस, मोहित, मलकित व करन को प्रथम, सिरसा टीम के प्रिंस, सुखदेव, गुरप्रीत, रविकुमार, विनेश, रमन, अभिषेक, केशव, हरमन सिंह, करन कुमार व सर्वजीत सिंह द्वितीय व यमुनानगर की टीम के जन्नत, पूजा, नेंसी, मेहरूम कौशर, खुशी, गायत्री, सलोनी, हेमा और खुशी तृतीय रहे।