फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth gathered in cyclothon journey

युवा ::: साइक्लोथॉन यात्रा में उमड़े युवा

Sun, 31 Aug 2025 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Youth gathered in cyclothon journey
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजन, युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशा मुक्त समाज का दिया संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हॉकी के जादूगर और भारत रत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से एक भव्य साइक्लोथॉन यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रातः 10 बजे आरंभ हुई जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, फिटनेस की महत्ता को रेखांकित करना और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश रहा।

इस अवसर पर भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने न केवल कार्यक्रम में शिरकत की बल्कि स्वयं भी साइक्लोथॉन यात्रा में भाग लेकर युवाओं को प्रेरित किया। उनके साथ बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश कुमार फागना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि युवा राष्ट्र की रीढ़ हैं। यदि युवा खेलों से जुड़ेंगे तो उनका जीवन अनुशासित बनेगा और वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक मजबूती और सकारात्मक सोच भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता को लेकर भी किया गया जागरूक
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार 11 सप्ताह का हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान शुरू किया गया है जिसमें साप्ताहिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विविध गतिविधियां आयोजित होंगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ फरीदाबाद के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया।


यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल तथा बल्लभगढ़ से सोहनपाल छोकर, डीसी विक्रम सिंह, एडीसी सतबीर मान, एसडीएम अमित कुमार, प्रधान जिला परिषद विजय, खेल अधिकारी आशा, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी से बिजेंद्र सोरोत, मारवाड़ी युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष विमल खंडेलवाल, जय सेवा फाउंडेशन से शाखा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed