फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth drowns while bathing in canal with friend; dies.

Faridabad News: दोस्त के साथ नहर में नहाने उतरा युवक डूबा, मौत

Fri, 17 Jul 2026 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Youth drowns while bathing in canal with friend; dies.
खेड़ी पुल के पास गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, अगले दिन चंदावली पुल के पास मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ नहर में नहाने उतरे 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को नहर में डूबने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार दोपहर युवक का शव चंदावली पुल के पास नहर से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान भारत कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय अंकुश के रूप में हुई है। उसके भाई बंटी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर अंकुश अपने दोस्त गौरव के साथ खेड़ी पुल के पास गया था। परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि दोनों नहर में नहाने के लिए उतरेंगे। परिजनों के अनुसार, दोनों कुछ समय तक नहर के किनारे नहाते रहे। इसी दौरान अंकुश धीरे-धीरे गहरे पानी में चला गया। परिवार का कहना है कि अंकुश को तैरना नहीं आता था। इसके बावजूद वह दोस्त के साथ नहर में उतर गया। जब वह डूबने लगा तो उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बहता हुआ आगे निकल गया।
विज्ञापन


बंटी ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें गौरव ने फोन कर दी थी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खेड़ी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में तलाश अभियान शुरू किया। बृहस्पतिवार देर शाम तक तलाश जारी रही लेकिन अंकुश का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार दोपहर चंदावली पुल के पास नहर में अंकुश का शव दिखाई देने पर उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि गौरव ही अंकुश को नहर में नहाने के लिए लेकर गया था और उसकी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका यह भी कहना है कि घटना की सूचना देने के बाद से गौरव परिवार के संपर्क में नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed