{"_id":"651eb8640c73e257720556e4","slug":"youth-dies-during-treatment-hospital-accused-of-negligence-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14730-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उपचार के दौरान युवक की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उपचार के दौरान युवक की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
- सड़क हादसे में घायल युवक का चल रहा था उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सीकरी के पास बुधवार की सुबह सड़क हादसे में घायल हुए 25 साल के युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप हैं कि अस्पताल की लापरवाही के कारण मृत्यु हुई है, जिसे लेकर हंगामा किया गया।
शीला देवी ने बताया कि बेटा पिंटू का बुधवार की सुबह सीकरी के पास सड़क हादसे में घायल हो गया। जिसको पुलिस ने उपचार के लिए एम्स शाखा में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने बीके अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था, लेकिन बेटे को उपचार के लिए मोहना रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनों का आरोप है कि पिंटू देर रात तक ठीक था। रात को उसको कई दवाइयां दीं, जिसके बाद उसकी हालात खराब होने लगी। सुबह चार बजे अस्पताल वालों ने कहा कि बेटा मर गया। उनका आरोप हैं कि अस्पताल द्वारा रात के समय जो दवाई लगाई लगी हैं, उसकी वजह से उसकी मृत्यु हुई है। परिजनों द्वारा अस्पताल के बाहर काफी हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला।