फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth dies after being hit by city bus

Faridabad News: सिटी बस की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 22 Feb 2023 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by city bus
- कोहरे के कारण बस बाइक से टकराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सिटी बस की चपेट में आने से 19 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह के समय कोहरा होने की वजह से बस मोटरसाइकिल से टकरा गई। थाना छांयसा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

गांव मोहना निवासी सतबीर ने बताया कि वह मूल रूप से गांव बारोट थाना बाजना जिला मथुरा का रहने वाला है। वह ट्रैक्टर पर मजदूरी करता है। उसके 3 बेटे व एक बेटी हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा आकाश उम्र 19 साल बुधवार सुबह साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल पर उनको छोड़ने के लिए गया था। उनको छोड़ने के बाद जब वह पर वापस गांव मोहना जा रहा था। तभी मोहना की तरफ से आ रही सिटी बस नंबर 917 बस का चालक तेज रफ्तार से बस चलाता हुआ आ रहा था और उसने उनके बेटे की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उनका बेटा बेहोश हो गया। उसको स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। चालक मौके से बस को छोड़कर फरार हो गया। वहीं सिटी बस के डिपो मैनेजर मनीष त्यागी का कहना है कि सुबह के समय कोहरा होने की वजह से बस काफी धीरे चल रही थी। मोटरसाइकिल चालक कार से ओवरटेक कर रहा था। तभी वह बस की चपेट में आ गया। थाना छांयसा प्रभारी महेंद्र ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed