फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth commits suicide by hanging himself with a car seat belt.

Faridabad News: गाड़ी की सीट बेल्ट से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Fri, 17 Jul 2026 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself with a car seat belt.
नीमका गांव के पास रेलवे लाइन किनारे खड़ी गाड़ी के बाहर मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सदर थाना क्षेत्र के तिगांव इलाके में स्कूल वैन चलाने वाले 26 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी ईको गाड़ी की सीट बेल्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह नीमका गांव के पास रेलवे लाइन किनारे खड़ी ईको गाड़ी के बाहर मिला।
प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका मान रही है। मृतक की पहचान भैंसरावली गांव निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार सुबह नीमका गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के पास से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे खड़ी एक ईको गाड़ी देखी। पास जाकर देखने पर गाड़ी की सीट बेल्ट खिड़की के बाहर निकली हुई थी और उसी से युवक ने फंदा लगाया हुआ था। वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। इसके बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भिजवाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय संदीप निवासी भैंसरावली के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संदीप बृहस्पतिवार दोपहर अपनी ईको गाड़ी लेकर घर से निकला था। वह रात तक वापस नहीं लौटा, जिससे परिजन चिंतित हो गए। शुक्रवार सुबह उसकी गाड़ी नीमका गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे खड़ी मिली, जहां उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, संदीप शादीशुदा था और एक छोटे बच्चे का पिता था। वह अपनी ईको गाड़ी से निजी स्कूल के बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ने का काम करता था। घटना वाले दिन भी उसने बच्चों को उनके घर छोड़ा था। इसके बाद वह कुछ देर के लिए घर आया और फिर अपनी गाड़ी लेकर निकल गया लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संदीप पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था। हालांकि वह किस कारण से परेशान था, इसकी जानकारी परिवार को भी नहीं है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल किसी अन्य कारण की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed