{"_id":"5e56a57f8ebc3ef3923e322b","slug":"youth-changer-the-relision-and-marry-with-girl-faridabad-news-noi494775322","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने धर्म परिवर्तन कर युवती से की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने धर्म परिवर्तन कर युवती से की शादी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। थाना आदर्श नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के एक सप्ताह पूर्व हुए अपहरण के मामले में नया मोड़ आया है। करीब एक सप्ताह पुरानी इस घटना में पता चला है कि आरोपी युवक ने अपना धर्म परिवर्तन कर युवती से शादी कर ली है। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आदर्श नगर थाना प्रभारी को उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा दोनों पक्षों की बैठक करवाने और दर्ज मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है।
युवती के पिता ने 20 फरवरी को आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज करवाया था कि वह अपने बच्चों के साथ सुबह घर के बाहर सैर कर रहे थे। इस दौरान कार सवार कुछ लोगों ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अपहृत लड़की बालिग है और जिस युवक के खिलाफ उसके पिता ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया है उसके साथ उसने शादी कर ली है। युवक ने इसके लिए अपना धर्म भी बदल लिया है। दोनों ने इस मामले में पहले दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की थी, मगर कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इस पर उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने इस मामले में आदर्श नगर थाना प्रभारी को युवक व युवती को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने और दोनों के परिवारों की बैठक करवाकर सुलझाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा युवक व उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज मामले में भी नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए हैं। थाना आदर्श नगर प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि दोनों को सुरक्षा उपलब्ध करवा दी गई है।