{"_id":"6585cccd525e3533ca06f6b7","slug":"youth-bjp-will-protest-at-the-state-level-against-the-insult-of-the-vice-president-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18392-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उपराष्ट्रपति के अपमान को लेकर प्रदेश स्तर पर प्रर्दशन करेगी युवा भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उपराष्ट्रपति के अपमान को लेकर प्रदेश स्तर पर प्रर्दशन करेगी युवा भाजपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सदन की कार्यवाही के दौरान निलंबित सांसदों पर उपराष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने नाराजगी जाहिर की। जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने कहा तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। विपक्ष को उनके कृत्य पर अफसोस होना चाहिए, जबकि विपक्ष सदन का बहिष्कार करने में जुटा है।
उन्होंने कहा कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ा रहे थे और विपक्ष के सांसद इसका लुत्फ उठा रहे थे। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं वे निंदा करने की बजाय वीडियो बना रहे थे। सिंगला ने बताया भाजयुमो हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, सांसद एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी अभिनव प्रकाश के नेतृत्व में जल्द प्रदेश में प्रदर्शन करेगी।