फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth beaten up for complaining about bad food, admitted to ICU

Faridabad News: खराब खाने की शिकायत करने पर युवक की पिटाई, आईसीयू में भर्ती

Sun, 24 Nov 2024 04:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up for complaining about bad food, admitted to ICU
पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फावड़ा चौक स्थित एक ढाबे पर खराब खाने की शिकायत करने पर ढाबा मालिक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक का एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।


नवादा गांव निवासी हरी भगत ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका भाई अरुण दिन के समय फावड़ा चौक स्थित भगवान दास ढाबे पर खाना लेने गया था। जहां खराब खाने की शिकायत मालिक जतिन और हनी से की। तो विवाद हो गया। उससे नाराज दोनों ने ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों और पिता के साथ मिलकर अरुण पर हमला कर दिया। सभी लोगों ने मिलकर अरुण को सरिया और लात-घूसों से जमकर के पीटा। उसको जान से मारने की धमकी दी और ढाबे से बाहर कर दिया। उसके बाद पीड़ित ने फोन करके अपने भाई को मौके पर बुलाया, जिसने अरुण को गंभीर हालात देख नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां अरुण का आईसीयू में इलाज चल रहा है। इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed