{"_id":"6a4552c18050892db903d716","slug":"youth-beaten-for-failing-to-pay-street-vending-fee-one-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73754-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेहड़ी लगाने के पैसे नहीं देने पर युवक को पीटा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेहड़ी लगाने के पैसे नहीं देने पर युवक को पीटा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
डबुआ मंडी में रेहड़ी लगाने के लिए आरोपी मांग रहा था पैसा, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ मंडी में 26 जून को रेहड़ी लगाने के लिए कथित रूप से उगाही का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर तीन युवकों ने उसे और उसके साथी को जबरन घर ले जाकर बंधक बनाया। इसके बाद मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। थाना डबुआ पुलिस ने मामले में 30 जून को डबुआ कॉलोनी निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, शिकायतकर्ता राहुल और उसका साथी डबुआ मंडी के बाहर रेहड़ी लगाते हैं। आरोप है कि बोंचा, मन्नू और मोहित रेहड़ी संचालकों से रेहड़ी लगाने के नाम पर पैसे मांगते थे। राहुल ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपियों ने उसे और उसके साथी को जबरन स्कूटी और बाइक पर बैठाकर डबुआ कॉलोनी स्थित एक मकान में ले जाकर बंधक बना लिया। वहां दोनों के साथ मारपीट की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।