{"_id":"69e7b22730c4f804f801932c","slug":"youth-attacked-with-knife-outside-house-in-vedram-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68095-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वेदराम कॉलोनी में घर के बाहर खड़े युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वेदराम कॉलोनी में घर के बाहर खड़े युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
गंभीर हालत में दिल्ली किया गया रेफर, पल्ला थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके की वेदराम कॉलोनी में घर के बाहर खड़े युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। युवक को गंभीर हालत में बीके अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवक की जान बचाई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पल्ला थाना में आरोपी धीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर टीम ने जांच शुरू की है।
घायल 36 साल के हरीचंद उर्फ हरीश ने मामले में पुलिस को शिकायत दी है। हरीचंद के अनुसार वो पेशे से ड्राइवर है। 19 अप्रैल की रात करीब 9 बजे वह घर के बाहर गली में खड़ा था। तभी कॉलोनी में रहने वाली महिला अपने भाई को लेने आई थी। घायल के अनुसार तभी महिला का बेटा धीरज वहां हाथ में चाकू लेकर पहुंचा और आते ही हरीचंद पर हमला कर दिया। पहला वार हरीचंद के पेट में नाभि के नीचे लगा, जबकि दूसरा वार बाएं कंधे पर किया गया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
घटना के बाद शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए। आसपास के लोगों और घायल की बहन प्रीति ने उसे तुरंत बीके अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।