फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth attacked with a knife in Faridabad two accused arrested one being sought

फरीदाबाद में युवक पर चाकू से हमला: महिला दोस्त से बातचीत की रंजिश को लेकर अटैक, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

Fri, 11 Sep 2026 07:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 07:13 PM IST
सार

फरीदाबाद में अपराध शाखा ऊंचा गांव ने सेक्टर-तीन में एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला  महिला दोस्त से बातचीत की रंजिश को लेकर किया गया था। 

विज्ञापन
Youth attacked with a knife in Faridabad two accused arrested one being sought
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में अपराध शाखा ऊंचा गांव ने सेक्टर-तीन में एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला  महिला दोस्त से बातचीत की रंजिश को लेकर किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र उर्फ लाला और मनीष के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि सात सितंबर को निपुण कुमार पटेल (27) वाल्मीकि मंदिर में पूजा करने गए थे। इसी दौरान नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने निपुण पर चाकू से 10 से 11 वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। निपुण के चाचा धनंजय कुमार पटेल की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र की पहले डबुआ कॉलोनी निवासी एक महिला से जान-पहचान थी। बाद में वह महिला सेक्टर-तीन में रहने लगी और निपुण के संपर्क में आ गई। इसी बात को लेकर धर्मेंद्र निपुण से रंजिश रखने लगा था। उसने निपुण पर हमला करने की योजना बनाई।
विज्ञापन


हमले की साजिश और वारदात
धर्मेंद्र ने आशीष और मनीष के साथ मिलकर निपुण पर हमला करने की साजिश रची। वारदात के समय तीनों आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नकाब पहन रखे थे। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र मौके पर मौजूद था। उसने खुद हमला करने के बजाय अपने साथियों आशीष और मनीष को निपुण पर हमला करने के लिए भेजा। फरार आरोपी आशीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ
अपराध शाखा ने गुप्त सूत्रों और तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान की। दस सितंबर को धर्मेंद्र (26) निवासी गांव रहेड़ा, मथुरा और मनीष (22) निवासी डबुआ कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य साक्ष्यों के बारे में पूछताछ कर रही है। धर्मेंद्र आठवीं पास और अविवाहित है, जबकि मनीष तीन कक्षा तक पढ़ा है और शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed