फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth attacked for opposing cow slaughter

Faridabad News: गोकशी का विरोध करने पर युवक पर हमला

Thu, 19 Mar 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked for opposing cow slaughter
पुनहाना। अपने खेत के पास गोकशी का विरोध करने पर युवक पर तस्करों ने हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर व अन्य जगह चोटें आईं हैं। घायलावस्था में युवक को पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पीड़ित युवक द्वारा पुन्हाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भूरियाकी गांव निवासी मुस्ताक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई मुस्तफा अपनी फसल को देखने के लिए खेत पर गए था। वहां पर गोकशी करने वाले आधा दर्जन लोग मौजूद थे। आरोप है कि आरोपी उनके खेत के पास नहर की पटली पर गोकशी कर रहे थे। जब उसके भाई मुस्तफा ने इसका विरोध कर उनसे कहा कि हड्डियों कि वजह से उसकी फसल बर्बाद होती है तो आरोपियों ने मुस्तफा के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मोबाइल से मुस्तफा ने इन लोगों की गोकशी करते हुए की वीडियो बनाई ,जिसे आरोपियों ने छीन लिया। पीड़ित का आरोप है कि सूचना पर जब वो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेतों पर जाने लगे तो आरोपियों ने रास्ते में रोककर उनपर हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed