फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth arrested with stolen bike

Faridabad News: चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with stolen bike
पिनगवां । कस्बे में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। युवक की पहचान सकरुल्ला पुत्र इसाक निवासी अकबरपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार टीम पिनगवां-पुन्हाना रोड स्थित आईटीआई मोड़ पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालात में बाइक के साथ घूमता नजर आया। उसे रोककर पूछताछ की गई। जब युवक से बाइक के कागजात दिखाने को कहा गया तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन नंबर की जांच की, जिसमें बाइक चोरी की पाई गई। संबंधित बाइक की चोरी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज है। पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed