फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth arrested with illegal liquor

Faridabad News: अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with illegal liquor
फरीदाबाद। मुजेसर थाना पुलिस ने नगला गुजरान स्थित एक निजी स्कूल के पास नाकाबंदी कर एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नगला गुजरान निवासी तनुष के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी बिना नंबर की स्कूटी पर शराब सप्लाई करने आने वाला है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 56 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब के संबंध में कोई परमिट पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने शराब और स्कूटी कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

---------------------------------------------
विज्ञापन

गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी
फरीदाबाद। जयपुर निवासी राजेंद्र सिंह शेखावत, जो एक कंपनी में सीईओ हैं, की गाड़ी से सेक्टर-27ए स्थित शॉपिंग सेंटर के बाहर चोरी की वारदात हुई। पीड़ित चार मई को अपनी गाड़ी खड़ी कर कार्यालय गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे वापस आने पर देखा कि गाड़ी का पिछला शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा बैग गायब था। बैग में लैपटॉप, बैंक चेक बुक और जरूरी ऑफिस डायरियां थीं। दूसरी ओर ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी पंकज सिंह बिष्ट की गाड़ी से भी अज्ञात चोर ने शीशा तोड़कर लैपटॉप बैग उड़ा लिया। पीड़ित आठ मई की रात करीब आठ बजे माल रोड स्थित एक स्वीट्स दुकान के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर सामान लेने गए थे। 15 मिनट बाद लौटने पर देखा कि गाड़ी के बाएं साइड का शीशा टूटा था। बैग में लैपटॉप, चार्जर, हेडफोन, कंपनी आईडी कार्ड और दो हजार रुपये नकद रखे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। पुलिस की क्राइम ब्रांच सेंट्रल टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भारत कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय छोटेलाल के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया गया। पूछताछ में छोटेलाल ने खुलासा किया कि वह यह देसी पिस्तौल मथुरा से मात्र 2300 रुपये में खरीद कर लाया था। संवाद
---------------------------
फार्म हाउस में चोरी करने वाले दो धरे
फरीदाबाद । क्राइम ब्रांच एनआईटी ने गांव नेकपुर स्थित एक फार्म हाउस में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान धौज निवासी बकर मोहम्मद उर्फ बक्कू और अहसान उर्फ रेट्टू के रूप में हुई है। इन पर आरोप है कि इन्होंने 10 अप्रैल को फार्म हाउस से सोलर बैटरी, तार और कुर्सियां चोरी की थीं। पुलिस ने इनके पास से 4 कुर्सियां, सोलर बैटरी, तार का बंडल, 5500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed