फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth and friend went to in-laws house to meet daughter and wife

Faridabad News: बेटी व पत्नी से मिलने ससुराल गए युवक और दोस्त को धुना

Mon, 13 Mar 2023 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Youth and friend went to in-laws house to meet daughter and wife
- शराब पीकर हंगामा करने पर बढ़ गया विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में बेटी व पत्नी से मिलने ससुराल गए युवक व उसके दोस्त को ससुराल वालों ने डंडों से पीट डाला। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस कर लिया है।

धारूहेड़ा निवासी प्रेम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डबुआ कॉलोनी में उसकी ससुराल है। कुछ समय से उसका पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा है। ससुराल के लोगों ने उस पर दहेज और खर्चे का केस डाल रखा है। पत्नी तीन साल की बेटी को लेकर मायके में रह रही है। रविवार को प्रेम अपने दोस्त राहुल के साथ डबुआ कालोनी स्थित ससुराल में बेटी व पत्नी से मिलने आया था। कुछ देर बाद ही उसका साला शराब ले आया। तीनों ने मिलकर शराब पी और नशे में एक दूसरे को भला बुरा कहने लगे। प्रेम अपने दोस्त राहुल को साथ लेकर बाइक से ससुराल से निकल गया। पाली गांव के पास पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि कार में प्रेम का ससुर रामकिशन, साला आशु व निशु थे। तीनों ने मिलकर दोनों दोस्तों पर डंडों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने प्रेम और राहुल को बचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed