फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Your performance on inflation and the gas crisis

Faridabad News: महंगाई और गैस संकट पर आप का प्रदर्शन

Sun, 15 Mar 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Your performance on inflation and the gas crisis
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। महंगाई, एलपीजी गैस की उपलब्धता में आ रही दिक्कतों और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाटा चौक पुल पर एकत्र होकर नारेबाजी की और सरकार पर आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष अमन गोयल ने किया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष रविंद्र फौजदार, भीम यादव, डॉ. नीतू मान, राकेश भड़ाना, नरेश शर्मा, दिनेश, सुरेश कालीरमन, राजकुमार खरवार, सुदेश राणा, नरेंद्र सरोहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र फौजदार व अन्य नेताओं ने कहा कि हाल के दिनों में एलपीजी गैस की बुकिंग और आपूर्ति को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ गया है। रविंद्र फौजदार ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया और गैस आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed