{"_id":"693dbc712693af5e040edbcc","slug":"young-womans-body-found-near-gwalior-village-suspected-to-have-been-strangulated-to-death-faridabad-news-c-24-1-gur1002-74413-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्वालियर गांव के पास मिला युवती का शव, गला दबाकर हत्या करने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्वालियर गांव के पास मिला युवती का शव, गला दबाकर हत्या करने की आशंका
विज्ञापन
मृतका के दाहिने हाथ पर लिखा है गुड़िया, शव मोर्चरी में रखवाया
- एफएसएल और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ टीम ने जुटाए साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना के ग्वालियर गांव (पंचगांव) के पास शनिवार की दोपहर 20 वर्षीय युवती का शव मिला। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। ईंटों के बीच शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर जब मानेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती के कपड़े असामान्य हालत में थे। युवती की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे मानेसर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बाघनकी रोड पर धीरज धर्मकांटा के पास एक युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची एफएसएल, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों, डॉग स्क्वायड व अपराध शाखा की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती की किसी दूसरी जगह हत्या करके यहां पर शव फेंका गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती का गला रस्सी से दबाया गया है। मृतका के दाहिने हाथ पर गुड़िया लिखा हुआ है। मानेसर थाने की पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।
वर्जन
जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर कोई दस्तावेज नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या किसी अन्य जगह पर करके शव यहां पर फेंका गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।