फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young woman and student missing; FIR registered.

Faridabad News: युवती व छात्र लापता, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 04 Aug 2026 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Young woman and student missing; FIR registered.
बल्लभगढ़। आईएमटी और सेक्टर-8 थाना क्षेत्र से युवती और एक छात्र के लापता होने के दो मामले सामने आए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला आईएमटी चौकी क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता अनुपम ने पुलिस को बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन दिव्या ज्योति 24 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसने लाल रंग का सूट, काली पैंट, गले में लाल चुन्नी और पैरों में चप्पल पहन रखी थी। दूसरा मामला सेक्टर-8 थाना क्षेत्र का है। बिहार निवासी विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा अंकित, जो गांव सिही स्थित महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है, 1 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे घर से बिना बताए चला गया और वापस नहीं लौटा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed