{"_id":"651c06b4da266bdce6061377","slug":"young-voters-must-get-their-voter-card-made-deputy-commissioner-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14575-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा मतदाता अपना वोटर कार्ड जरूर बनवा लें: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा मतदाता अपना वोटर कार्ड जरूर बनवा लें: उपायुक्त
विज्ञापन
- 10 से 26 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जिले में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य चल रहा है। बीएलओ वोटर लिस्ट पर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रजातंत्र की मजबूती के लिए युवा अपना वोटर कार्ड जरूरी बनवा लें। 10 से 26 अक्तूबर तक विशेष कार्य चलेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि 10 से 26 अक्तूबर तक जिला में मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। वहीं, बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार 27 अक्तूबर को मतदाता सूची का ड्राॅफ्ट जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर से 09 दिसम्बर तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएगी। वहीं, 4 और 5 नवम्बर के अलावा 2 व 3 दिसम्बर 2023 को विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दावे और आपत्ति को 26 दिसंबर को निपटान किया जाएगा। पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को ट्रेनिंग दी जाएगी।