{"_id":"61ae43b52bf92073f33d5c95","slug":"young-man-was-beaten-with-hammer-and-rod-on-the-middle-road-accused-also-fired-shots-people-made-video-faridabad-news-noi6198536114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर युवक को हथोड़े और रॉड से पीटा, आरोपियों ने गोली भी चलाई, लोगों ने बनाई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क पर युवक को हथोड़े और रॉड से पीटा, आरोपियों ने गोली भी चलाई, लोगों ने बनाई वीडियो
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी थाना क्षेत्र के बड़खल झील के पास सोमवार सुबह करीब दस बजे कार सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर रोक लिया। कार से निकलते ही आरोपियों ने गोली चलाई और हथौड़े एवं रॉड से युवक पर हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना की रास्ते से गुजर रहे कई लोगों ने वीडियो भी बनाई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक हमलावर ने बाइक सवार को जमीन पर पकड़े रखा, जबकि दो बदमाशों ने हथौड़े और रॉड से उसके पैरों पर प्रहार करना शुरू कर दिया। हमलावरों को रोकने के लिए फल विक्रेता ने गुहार लगाई। बदमाश ने उसे पिस्टल दिखाकर दूर कर दिया। इसके बाद एक महिला ने भी उन्हें रोकने ऐसा करने से रोकना चाहा। आरोपी नहीं माने और युवक को अधमरा कर दिया। वहां से गुजर रही डायल 112 कंट्रोल रूम ने भीड़ को देखा और मौके से दो बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। घटना का वीडियो आग की तरह शहर में फैल गया। इससे लोग दहशत में आ आगे और सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे।
डीसीपी मुख्यालय नीतीश अग्रवाल ने बताया कि थाना एनआईटी में आरोपी ललित, प्रदीप और सचिन के खिलाफ हत्या के प्रयास और अवैध हथियार से फायरिंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 पूछताछ कर रही है। फरार आरोपी सचिन को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार। आरोपी ललित और प्रदीप फतेहपुर चंदीला गांव के रहने वाले हैं। सुबह करीब 10 बजे एक युवक के हथौड़े और रॉड से पैर तोड़कर और गौली चलाकर आरोपी भाग रहे थे, जिन्हें डायल 112 इआरवी इंचार्ज एसआई बिजेंद्र की टीम ने पकड़ा। पीड़ित युवक मनीष को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मनीष भी फतेहपुर चंदीला के रहने वाले है। मनीष ने वर्ष 2020 में प्रदीप के भाई योगेश के साथ जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिये आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ललित पर लड़ाई-झगड़े एवं शराब तस्करी के दो मामले, प्रदीप पर एनडीपीएस एक्ट के 3 और लड़ाई झगड़े का एक मामला थाना एनआईटी में दर्ज है। दोनों आरोपी और पीड़ित मनीष अदालत से जमानत पर बाहर चल रहे हैं।