फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man shot by car riders near Union Minister's house

Faridabad News: केंद्रीय मंत्री के घर के पास कार सवारों ने युवक को गोली मारी

Wed, 27 Nov 2024 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Young man shot by car riders near Union Minister's house
सेक्टर-28 में सोमवार देर रात हुई घटना, नशे में धुत कार सवारों ने पहले बाइक सवार को मारी थी टक्कर
विज्ञापन

युवक का दिल्ली के अस्पताल में इलाज जारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के घर के नजदीक कार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। दरअसल नशे में धुत कार सवारों ने पहले एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारी थी। पीड़ित युवक अपने दोस्त के साथ बाइक सवार की मदद के लिए पहुंचा तो कार सवार दोनों से बहस करने लगे। कहासुनी के बीच कार सवार एक युवक ने गोली चला दी।
गोली कान को चीरती हुई युवक के हाथ में जा लगी। बाइक सवार युवक राजपूत और गोली लगने के बाद रिंकू (37) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर रिंकू को दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया गया। सेक्टर-28, पुलिस चौकी ने रिंकू का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को सुराग मिले हैं। कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। पुलिस रिंकू के दोस्त मनोज से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रिंकू परिवार के साथ सेक्टर-28, में केंद्रीय राज्य मंत्री के घर के नजदीक रहता है। वह शादियों में इवेंट मैनेजमेंट मैनेजर के अलावा विंटेज कार शोरूम में भी काम करता है। सोमवार देर रात वह अपने घर के पास दोस्त मनोज के साथ खड़ा हुआ था। इस बीच उसने देखा कि एक स्विफ्ट कार सवार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी है।
रिंकू और मनोज तुरंत दौड़कर बाइक सवार राजपूत की मदद के लिए भागे। इस बीच कार सवार दोनों युवक उतरे और रिंक व मनोज से बहस करने लगे। कुछ देर में मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान कार सवार ने पिस्टल निकालकर पहले हवा में गोली चलाई। बाद में दूसरी गोली रिंकू पर चला दी।

गोली उसके कान को चीरती हुई हाथ में जा लगी। बाद में आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बाइक सवार राजपूत के अलावा रिंकू की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है, उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed