फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man s condition deteriorated while driving two weeks after being bitten by a stray dog

रेबीज का प्रकोप: लावारिस कुत्ते के काटने के दो सप्ताह बाद बिगड़ी युवक की हालत, कार खंभे से टकराई, हालत गंभीर

Tue, 30 Jun 2026 07:17 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Tue, 30 Jun 2026 07:17 PM IST
सार

आदर्श नगर निवासी मोनू को कुत्ते के काटने के दो सप्ताह बाद रेबीज के लक्षण दिखे। कार चलाते समय तबीयत बिगड़ने पर वाहन खंभे से टकराया, उसे दिल्ली रेफर किया गया।

विज्ञापन
Young man s condition deteriorated while driving two weeks after being bitten by a stray dog
कुत्ते के काटने के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लावारिस कुत्ते के काटने के करीब दो सप्ताह बाद 30 वर्षीय युवक की कार चलाते हुए हालत अचानक बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के दौरान उसकी कार सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसमें रेबीज के संभावित लक्षण मिलने पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में दिल्ली रेफर कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी मोनू को करीब दो सप्ताह पहले एक लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उसने एंटी-रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया और न ही चिकित्सकीय उपचार कराया। सोमवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि कार चलाते समय उसकी हालत खराब होने लगी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे युवक में पानी देखकर घबराहट, लोगों से दूर रहने की कोशिश और अत्यधिक चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिखाई दिए, जिन्हें डॉक्टरों ने रेबीज के संभावित संकेत माना। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल दिल्ली के उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

बीके अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि कुत्ते, बंदर या किसी भी संदिग्ध जानवर के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोएं तथा बिना देरी किए एंटी-रेबीज वैक्सीन और जरूरत पड़ने पर इम्यूनोग्लोब्युलिन अवश्य लगवाएं। समय पर उपचार नहीं मिलने पर रेबीज जानलेवा साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed