फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंधेरे में डूबा फरीदाबाद-गुरुग्राम: बत्ती गुल, पानी महंगा और सड़क पर लोग; बिजली कर्मियों की हड़ताल से हाहाकार

Thu, 22 Oct 2026 08:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 22 Oct 2026 08:33 PM IST
सार

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब सीधा आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से शहर में लगे वाटर एटीएम पूरी तरह बंद पड़ गए हैं, जिससे स्वच्छ पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। पानी की किल्लत बढ़ते ही टैंकरों की मांग में भारी उछाल आया है। वहीं, स्थानीय बाजारों में पानी का कालाबाजारी का खेल शुरू हो गया है।

विज्ञापन
faridabad electricity workers strike power cut water crisis road jam people protest
फरीदाबाद में बिजली कटने से आम लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आम जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली आपूर्ति चरमराने से दोनों जगह के कई इलाके अंधेरे में डूब चुके हैं।



बात करें फरीदाबाद के 81 फीसदी इलाके में बिजली नहीं है। सामान्य दिनों में जिले का कुल बिजली लोड करीब 1200 मेगावाट रहता है, लेकिन बुधवार रात 10 बजे से हड़ताल शुरू होने के बाद यह लुढ़ककर केवल 600 मेगावाट पर आ गया है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों के हड़ताल के कारण फॉल्ट ठीक नहीं किया जा सका। इसके कारण बिजली की खपत कम हुई है।



गुरुग्राम के दौलताबाद पुल को किया जाम
बिजली संकट से त्रस्त गुरुग्राम के सूरत नगर, राजेंद्रा पार्क, लक्ष्मण विहार और आस-पास के निवासियों ने रेलवे रोड को द्वारका एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाले दौलताबाद पुल पर जाम लगा दिया। इन इलाकों के पिछली रात के बिजली नहीं है। पूरे दिन लोगों ने बगैर बिजली पानी के गुजारे। आक्रोशित लोगों ने जमकर नारेबाजी की। दौलताबाद पुल के सामने लोग बैठ गए। स्ट्रीट लाइट बंद है। ट्रैफिक लाइट बंद है। चौक चौराहों पर जाम दिखा।

Trending Videos
faridabad electricity workers strike power cut water crisis road jam people protest
लोगों ने की सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

क्यों फरीदाबाद की सड़कों पर उतरे लोग?
फरीदाबाद जिले में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब सड़कों पर दिखने लगा है। एनआईटी-2 में लगातार 13 घंटे तक बिजली गुल रहने से गुस्साए लोगों का सब्र जवाब दे गया। लखानी धर्मशाला के पास स्थानीय लोगों ने बिजली कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान स्कूल बसें तक रोक दी गईं और करीब तीन घंटे तक मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके एनआईटी दो चौकी से पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे दो-तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से उनका जीना मुहाल हो गया है।

faridabad electricity workers strike power cut water crisis road jam people protest
लोगों ने की सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

किसके खिलाफ सड़क पर आए लोग?
सारण के स्थानीय लोगों ने लगातार 18 घंटे से बिजली कटौती होने के कारण शाम करीब 6 बजे सारण चौक पर सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर बैठ गए। सूचना मिलने पर सारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, आपूर्ति तुरंत बहाल करने की मांग को लेकर लोग प्रदर्शन पर अड़े रहे। पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने प्रदर्शन रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
faridabad electricity workers strike power cut water crisis road jam people protest
लोगों ने की सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के इन इलाकों में बिजली गुल?
बुधवार रात से लगातार बिजली न आने के कारण कई क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति भी ठप हो गई है। एनआईटी क्षेत्र, जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, जनता कॉलोनी, एयरफोर्स रोड के अलावा सेक्टर-56, सेक्टर-21डी, सेक्टर-46, बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी, आजाद नगर, एसी नगर और मोहना रोड स्थित आर्य नगर में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, सेक्टर-23 में कर्मचारियों द्वारा तीन दिन की हड़ताल शुरू किए जाने से मरम्मत कार्य पूरी तरह ठप है।

विज्ञापन
faridabad electricity workers strike power cut water crisis road jam people protest
लोगों ने की सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद में बिजली की किल्लत क्यों हुई?
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अटाली और आईएसई सहित 50 से अधिक फीडर ब्रेकडाउन होने से अधिकांश शहर अंधेरे में डूब गया है। इसका दंश पुलिस थानों, चौकियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को भी झेलना पड़ रहा है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को भी वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे बिजली निगम के अधिकारी भी अछूते नहीं रहे। हड़ताल में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के शामिल होने के कारण सभी सब-डिवीजन, शिकायत केंद्र और सर्कल कार्यालय वीरान पड़े हैं। ब्रेकडाउन की वजह से शहरी, रिहायशी, औद्योगिक और कृषि क्षेत्र के दर्जनों फीडर बंद रहे, जिससे शहर के बड़े हिस्से में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। सारन थाना से लेकर कोतवाली थाने में बिजली आपूर्ति ठप रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed