फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man hangs himself after video-calling his sister and saying he is leaving.

Faridabad News: बहन को वीडियो कॉल कर मैं जा रहा हूं कहकर युवक ने लगाया फंदा

Mon, 14 Sep 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Young man hangs himself after video-calling his sister and saying he is leaving.
परिजनों ने प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र की भरत कॉलोनी में सोमवार को एक युवक ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने अपनी बहन को वीडियो कॉल किया और कहा कि मैं जा रहा हूं। मृतक सचिन (22) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के टप्पल (गांव बसेरा) का रहने वाला था।
परिजनों ने सचिन की प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग, रुपये, उपहार मांगने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सचिन एक साल पहले मथुरा के एक कॉलेज से बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। तीन साल पहले उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिये एक युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवती से मिलते रहने के लिए सचिन दिल्ली के छतरपुर में किराये का कमरा लेकर रहने लगा। वह करीब एक साल तक दिल्ली में रहा और दो महीने पहले ही फरीदाबाद की भरत कॉलोनी में शिफ्ट हुआ था, जहां वह एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन


दोनों परिवारों में हुआ था विवाद
कुछ माह पहले जब दोनों के परिवारों को प्रेम संबंध के बारे में पता चला, तो काफी विवाद हुआ। उस समय युवती ने परिवार के सामने सचिन से कोई रिश्ता न रखने की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों छिप-छिपकर मिलते रहे। परिजनों का आरोप है कि बाद में युवती किसी बात को लेकर सचिन को ब्लैकमेल करने लगी। वह लगातार पैसे और उपहारों की मांग करती थी और न देने पर उस पर भारी मानसिक दबाव बनाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार रात दिल्ली में प्रेमिका के साथ रहा
रविवार शाम सचिन अपनी प्रेमिका से मिलने दिल्ली गया था और रात में उसके साथ ही रहा। सोमवार सुबह आठ बजे वह अपने कमरे पर लौटा। उस वक्त कमरे में कोई नहीं था। सचिन ने अपनी बहन को वीडियो कॉल कर मैं जा रहा हूं। इसके बाद पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद जब कमरे में साथ रहने वाला उसका साथी आया, तो उसने दो-तीन दोस्तों की मदद से शव को नीचे उतारा और तुरंत बीके अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


शव देखकर पिता, बहन और अन्य परिजन बेसुध
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन बीके अस्पताल में स्थित शवगृह पहुंचे। बेटे का शव देखकर पिता, बहन और अन्य परिजन बेसुध हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्राथमिक जांच में मामला आपसी प्रेम संबंध के विवाद से जुड़ा नजर आ रहा है। परिजनों के आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed