फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man cheated of Rs 7 lakh on the pretext of earning profit by investing at home

Faridabad News: घर बैठे निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 7 लाख ठगे

Mon, 09 Dec 2024 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 7 lakh on the pretext of earning profit by investing at home
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दिया गया वारदात को अंजाम, पुलिस ने केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। घर बैठकर निवेश करके मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। युवक को ठग ने एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप के जरिए युवक ने 7 लाख रुपये निवेश किए। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आईपी कॉलोनी सेक्टर 49 निवासी पंकज त्यागी ने बताया कि 18 जून को उनको एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। जिसको अक्षता ने बनाया था। जिसमें करण मोदी को निवेश प्रोफेसर के रूप में दिखाया गया। अक्षता ने खुद को यूबीएस ग्रुप की एग्जीक्यूटिव के रूप में पेश किया, जो निवेश सेवाएं प्रदान करती है। अक्षता ने उनको यूबीएस एजी एप इंस्टॉल करने के लिए जोर दिया। एप का लिंक उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में सांझा किया। जो उन्होंने प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लिया। आरोपी अक्षता के कहने पर वह एप के जरिए निवेश करने लगे। उन्होंने 19 जून 2024 से निवेश करना शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने दो लाख रुपये निवेश किए जिसके बदले आरोपियों ने उनको 17 हजार रुपये मुनाफे के दे दिए। आरोपियों पर विश्वास होने के बाद उन्होंने एप के जरिए और पैसे निवेश किए।
विज्ञापन

जिसके बाद उनको 7 लाख रुपये निवेश करने के बदले 54 लाख एप में दिखाई देने लगे। 13 जुलाई को उन्होंने फंड विड्रॉ करने के लिए अनुरोध किया तो आरोपियों ने उनसे कहा कि सर्विस फीस के नाम पर उनको 20 प्रतिशत 9 लाख 4 हजार रुपये जमा करने होंगे। जिस पर उन्होंने कहा कि वह मुनाफे में से काट लें। लेकिन आरोपियों ने ऐसा नहीं किया। उसके बाद 18 जुलाई को आरोपियों ने एप बंद कर दिया। जिसके बाद उनको पता चला कि उनके साथ 7 लाख रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed