{"_id":"65fc7d81970e6599590f0202","slug":"young-man-along-with-friends-assaulted-gym-trainer-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22328-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिम ट्रेनर से युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिम ट्रेनर से युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर की मारपीट
Fri, 22 Mar 2024 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर फरीदाबाद के वर्ल्ड स्ट्रीट के पास कार सवार युवकों ने एक जिम ट्रेनर पर डंडों से हमला कर दिया। घटना में ट्रेनर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों ने मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी, जो वायरल हो रही है। थाना बीपीटीपी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
युवक वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित एक जिम में ट्रेनिंग देता है। करीब 10 दिन पहले उस पर एक लड़की को भगाने का आरोप लगा था। युवती के परिजनों की शिकायत पर ट्रेनर के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। लड़की ने पुलिस के सामने बयान दिए कि वह अपनी मर्जी से गई थी। इसके बाद से लड़की का भाई ट्रेनर से रंजिश रखने लगा। 19 मार्च को युवती के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर ट्रेनर पर डंडों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उसकी वीडियो बना ली। काफी देर तक पीटने के बाद आरोपी ट्रेनर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।