{"_id":"68a8baf7342de48630094b74","slug":"young-girl-molested-and-beaten-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-105705-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवती से छेड़छाड़ का विरोध किया तो किया हमला, 6 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवती से छेड़छाड़ का विरोध किया तो किया हमला, 6 पर केस दर्ज
विज्ञापन
युवती के साथ छेडछाड का विरोध किया तो किया हमला, 6 पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। बिछोर थाना के अन्तर्गत आने वाले एक गांव में घर में घुसकर युवती के साथ छेडछाड करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने परिवार पर पथराव करते हुए मारपीट की। बिछोर पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि 17 अगस्त की रात तकरीबन 3 बजे आरोपी आरिफ उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। सुबह जब उसकी बेटी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित युवती के परिजनों पर पथराव करते हुए उनके साथ मारपीट की। जांच अधिकारी मुकेश कुमारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरिफ, सलीम, सोनू, वकील सहित 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।